रकम बोलिए,
खाता तैयार।
Live Khaata आपकी दुकान का आया-गया बोलकर लिखता है, बिल की एक फ़ोटो से हर सप्लायर का बकाया रखता है, और महीने के आख़िर की रिपोर्ट आपके लिए तैयार रखता है।
ऐप में 15 दिन फ्री। शुरू करने के लिए कोई कार्ड नहीं चाहिए।
GSTIN 09IASPK2450N1ZW

नया · Lekha AIआपकी अपनी पोस्टर डिज़ाइनर, एक मिनट में तैयार।
Lekha को बताइए क्या चाहिए: offer, नया माल, क्लिनिक की सुविधा, त्योहार की शुभकामना या सूचना। वह आपके नाम, लोगो और हर जानकारी के साथ पोस्टर बनाती है।
- ✓हिंदी और English, हर बार सही हिंदी
- ✓हर size: Instagram, Facebook, WhatsApp status और A4 print
- ✓आपका काम समझती है: दुकान, क्लिनिक, कोचिंग, खाना और बहुत कुछ
- ✓फ़ोटो नहीं है? Lekha असली जैसी तस्वीर बना देती है
Google या ईमेल से साइन-अप करें। मुफ़्त पोस्टर के लिए कोई कार्ड नहीं चाहिए।




ऐसे काम करता है
दो काम जो ऐप सेकंडों में करता है। यह असली ऐप है।
आज की एंट्री
बोलकर एंट्री
- माइक दबाएँ और बोलें, हिंदी या English में
- रकम, आया/गया और Cash/UPI अपने-आप भरते हैं
- Add दबाएँ, एंट्री आज के खाते में


Suppliers
सप्लायर का बिल स्कैन
- कैमरे से बिल स्कैन करें, या फ़ोटो/PDF चुनें
- सप्लायर, GSTIN, रकम और तारीखें पढ़ी जाती हैं
- Proceed दबाएँ, बिल उसी सप्लायर के खाते में
हर दुकान के तीन रोज़ के काम, उन्हीं के लिए बना
हर काम कुछ सेकंड में। कुछ सेट नहीं करना।
हर दिन
काउंटर पर

- बोलकर एंट्री“पंद्रह सौ राहुल से मिले” बोलिए। रकम, नकद या UPI, और आया या गया अपने-आप भर जाता है।
- आसान श्रेणियाँआया: बिक्री या वसूली। गया: खर्च, घर या अन्य।
- गल्ले में नकदआपके गल्ले में कितना नकद है, उसका अंदाज़ा। कारण लिखकर कभी भी ठीक करें।
- जोड़ वाला कैलकुलेटरभीड़ में हुई छोटी बिक्री जोड़िए और एक एंट्री में सेव कीजिए।
- स्मार्ट रिमाइंडरनयासुबह, दुकान बंद करते समय और हफ़्ते का रिमाइंडर।
जब माल आए
सप्लायर के बिल और भुगतान

- बिल स्कैनएक फ़ोटो या PDF से सप्लायर, बिल नंबर, तारीख़, टोटल और रेट के हिसाब से GST भर जाता है।
- सप्लायर खाताहर सप्लायर का कितना देना है, बिल-दर-बिल, और कौन-सा बिल कितना पुराना है।
- भुगताननकद, UPI, NEFT या चेक, रेफ़रेंस नंबर के साथ। थोड़ा-थोड़ा भुगतान भी।
महीने के आख़िर में

- कैलेंडर और महीने का सारहर दिन का आया-गया एक नज़र में।
- स्टेटमेंटरोज़नामचा, खर्च और सप्लायर स्टेटमेंट, PDF और Excel में।
- बिल बुकनयासारे खरीद बिल एक PDF में, तारीख़ के हिसाब से, पहले पेज पर पूरी सूची के साथ। साफ़ स्कैन, भेजने को तैयार।
- GST रिपोर्टGSTR-2B क्रम में खरीद रजिस्टर, ITC सारांश और Tally वाउचर सूची।
उधार में अटका पैसा, अब समय पर वापस।
माल चला गया, पैसा नहीं आया। डायरी में हिसाब अधूरा, रकम पर ग्राहक से बहस, और बार-बार माँगने की झिझक। इसी में दुकान की नकदी फँस जाती है। Credit Ledger हर उधार को रिकॉर्ड, रसीद और रिमाइंडर के साथ वसूली तक पहुँचाता है।
- हर ग्राहक का पक्का खातानाम और WhatsApp नंबर, फ़ोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट से एक टैप में। किसका कितना बाकी है और कितने दिन से, एक नज़र में।
- बोलिए, उधार दर्ज
रमेश को 970 उधार, आटा दाल तेल
बोलिए। बिल की फ़ोटो और भुगतान की तारीख़ साथ में। - रसीद पहले, बहस ख़त्महर उधार की रसीद उसी समय ग्राहक के WhatsApp पर। बाद में रकम पर कोई सवाल नहीं।
- माँगने की झिझक नहीं, बस याद दिलाइएतारीख़ आते ही अलर्ट। एक टैप में विनम्र रिमाइंडर, हिंदी या English में, UPI भुगतान लिंक के साथ। पैसा आते ही खाता बराबर।












1होम पर Credit Ledger खोलें
आपका हिसाब, सिर्फ़ आपका
दो मिनट में शुरू करें
एक बार दें, या हर बार थोड़ा
हर प्लान में पूरा ऐप।
- आपके GSTIN के साथ टैक्स इनवॉइस, ताकि आप ₹144 का इनपुट क्रेडिट ले सकें
- भुगतान होते ही आपके नंबर पर चालू
- दो फ़ोन पर एक साथ, क्लाउड बैकअप के साथ
- Bill Book, GST रिपोर्ट और सभी नए फ़ीचर शामिल
- 18% GST मिलाकर कुल ₹707 सालाना या ₹235 तिमाही
- 15 दिन के फ्री ट्रायल के बाद शुरू
- Play Store में कभी भी रद्द करें
ऐप के अंदर से लें: More → Plan।
हर प्लान में अनलिमिटेड बोलकर एंट्री, सप्लायर खाते और उधार खाता, रोज़ 30 बिल स्कैन, PDF और Excel रिपोर्ट, दो फ़ोन और ईमेल सपोर्ट।
लाइफ़टाइम की कीमत सालाना प्लान के 16 महीनों से भी कम है।
Lekha पोस्टर प्लान
आपके बिज़नेस के लिए प्रोफ़ेशनल पोस्टर, मिनटों में तैयार। कीमतें 18% GST अलग। कभी भी कैंसल करें।
+ GST
- हर माह 30 नए पोस्टर
- Instagram, Facebook और WhatsApp के साइज़
- हर माह 10 AI इमेज
- हर पोस्टर में 4 मुफ़्त बदलाव
- आपकी ब्रांड जानकारी हर पोस्टर पर अपने-आप
- सही हिंदी और English
+ GST
- हर माह 60 नए पोस्टर
- A4 प्रिंट-रेडी PDF (300 dpi)
- हर माह 20 AI इमेज
लॉन्च कीमत: जब तक आपका प्लान चालू है, आपकी कीमत यही रहेगी।
पहले आज़माएँ: Lekha के साथ 2 पोस्टर मुफ़्त, कोई कार्ड नहीं।
दुकानदारों के सवाल
15 दिन के ट्रायल के बाद क्या होगा?
आप लाइफ़टाइम या Google Play प्लान चुनें। अगर नहीं चुनते, तो ऐप सिर्फ़ देखने के लिए खुला रहता है: आपके सारे रिकॉर्ड, स्टेटमेंट और डाउनलोड मिलते रहेंगे, नई एंट्री के लिए प्लान चाहिए।
₹799 + GST के अलावा कोई और चार्ज है?
नहीं। लाइफ़टाइम एक बार का ₹943 भुगतान है, GST सहित। कोई रिन्यूअल, AMC या सालाना फ़ीस नहीं।
मैं Google Play प्लान पर हूँ। क्या लाइफ़टाइम पर जा सकता हूँ?
हाँ। इसी मोबाइल नंबर से यहाँ लाइफ़टाइम लें, फिर Play Store में अपना प्लान रद्द कर दें। आपके रिकॉर्ड वैसे ही रहेंगे।
क्या एजेंट को नकद दे सकता हूँ?
नहीं। एजेंट पेमेंट लिंक या QR भेजते हैं, ताकि पैसा सीधे Live Khaata को जाए और GST इनवॉइस आपको ईमेल हो। अगर कोई नकद मांगे, तो हमें ईमेल पर बताएं।
क्या ग्राहक के फ़ोन में भी Live Khaata होना ज़रूरी है?
नहीं। ग्राहक को रसीद और रिमाइंडर WhatsApp पर मिलते हैं, और वह किसी भी UPI ऐप से भुगतान कर सकता है। पैसा सीधे आपके UPI ID पर आता है, Live Khaata बीच में नहीं रहता और कोई कमीशन नहीं लेता।
क्या बिल स्कैन की कोई सीमा है?
हर प्लान में रोज़ 30 बिल स्कैन। बोलकर एंट्री, टाइप की गई एंट्री और सप्लायर खाते अनलिमिटेड हैं।
मेरा डेटा कहाँ रखा जाता है?
Google Cloud पर, आपके अकाउंट से जुड़ा। ऐप सिर्फ़ आपके PIN या फ़िंगरप्रिंट से खुलता है, और हमारे एडमिन टूल आपकी एंट्री नहीं पढ़ सकते।